5,905 स्कूलों की लापरवाही पर यूपी बोर्ड का एक्शन:कक्षा 9 से 12 के अग्रिम पंजीकरण, परीक्षा आवेदन तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) उत्तर प्रदेश ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-9 व 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा-10 व 12 के परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
प्रदेश भर के 5,905 विद्यालयों द्वारा समय पर छात्र-छात्राओं की नामावली जनरेट न किए जाने के चलते बोर्ड ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी है। इस संबंध में परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है लापरवाही पर बोर्ड का कड़ा रुख निर्धारित समय-सारिणी के तहत सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र (ट्रेजरी चालान) की प्रति 15 अक्टूबर 2026 तक संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में जमा करानी थी, ताकि इसे क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजा जा सके। हालांकि, समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रदेश के कुल 5,905 विद्यालयों ने तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी छात्रों की नामावली तक जनरेट नहीं की। विद्यालयों की इस शिथिलता के कारण हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य पर संशय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। 22 अक्टूबर तक मिला अंतिम अवसर छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए बोर्ड सचिव ने नामावली जनरेट/डाउनलोड कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने की मियाद बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2026 कर दी है। बोर्ड प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य विस्तारित अवधि के भीतर हर हाल में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें, जिससे बोर्ड परीक्षा व पंजीकरण प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। इस आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों तथा मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी एवं गोरखपुर के अपर सचिवों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने हेतु भेजी गई है। हेल्पलाइन व संपर्क सूत्र प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या के समाधान के लिए परिषद ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5310 व 1800-180-5312 तथा आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in जारी की है, ताकि संस्था प्रधान समय रहते अपनी प्रक्रिया पूर्ण कर सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)