50 से ज्यादा मोबाइल चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:नोएडा में भीड़ और बाजारों में बनाते थे लोगों को निशाना, 21 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद
फेस-2 पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी 50 से ज्यादा मोबाइल चोरी कर चुके हैं। आरोपियों के पास से चोरी और स्नैच किए गए 21 मोबाइल फोन, दो चाकू और सेक्टर-10 से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सचिन (19) और विपिन (28) के रूप में की है। दोनों को 4 अक्टूबर को ककराला पुस्ता तिराहे के पास से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया गया। बाजार और भीड़ वाली जगहों पर करते थे चोरी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों मिलकर भीड़भाड़ वाले बाजारों और अन्य जगहों पर लोगों के मोबाइल चोरी करते थे। इसके अलावा कंपनियों में काम करने के बाद घर लौट रहे कर्मचारियों और मजदूरों को रास्ते में निशाना बनाकर मोबाइल छीन लेते थे। पुलिस के मुताबिक मोबाइल की संख्या ज्यादा होने पर आरोपी उन्हें बेच देते थे। सेक्टर-10 से चुराई थी बाइक
पुलिस ने आरोपियों के पास से बाइक नंबर UP16EF4749 भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह बाइक दोनों ने सेक्टर-10, नोएडा से चोरी की थी। इस मामले में फेस-1 थाने में केस दर्ज है। बदमाश विपिन के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले शामिल हैं। वहीं सचिन के खिलाफ भी 4 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)