7 मुकदमों के आरोपी ने नए SHO को दिया गुलदस्ता:तस्वीर सामने आने पर उठे सवाल, POCSO और गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हैं केस

Oct 10, 2026 - 20:39
0
7 मुकदमों के आरोपी ने नए SHO को दिया गुलदस्ता:तस्वीर सामने आने पर उठे सवाल, POCSO और गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हैं केस
बाराबंकी में मसौली थाने के नवनियुक्त प्रभारी छोटे लाल को गुलदस्ता देते हुए पॉक्सो एक्ट के आरोपी की तस्वीर सामने आई है। आरोपी राहुल गुप्ता के खिलाफ कोतवाली नगर और मसौली थाने में पॉक्सो एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 7 मुकदमे दर्ज हैं। नए थाना प्रभारी के स्वागत में पहुंचे थे राहुल गुप्ता मसौली थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी का स्थानांतरण सफदरगंज थाने में हुआ था। उनकी जगह पुलिस लाइन से छोटे लाल को मसौली थाने का प्रभारी बनाया गया। नए थाना प्रभारी के पहुंचने पर ग्रामीणों के साथ राहुल गुप्ता भी स्वागत करने पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने गुलदस्ता भेंट किया, जिसकी तस्वीर अब चर्चा में है। नए प्रभारी बोले- मुकदमों की जानकारी नहीं थी मसौली के नवनियुक्त थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया वह करीब 10 से 15 दिन पहले हरदोई से स्थानांतरित होकर आए हैं। उन्हें राहुल गुप्ता के खिलाफ दर्ज सात मुकदमों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा जानकारी मिलने के बाद वह आरोपी को थाने नहीं आने देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User