78 लाख का लेनदेन, मौत पर गहराया शक:जजेस कॉलोनी कंपाउंड में पेड़ से लटका मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, चोट-खून के निशान और शव पर मिलीं चींटियां

Oct 05, 2026 - 20:42
0
78 लाख का लेनदेन, मौत पर गहराया शक:जजेस कॉलोनी कंपाउंड में पेड़ से लटका मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, चोट-खून के निशान और शव पर मिलीं चींटियां
कानपुर देहात के जिला मुख्यालय माती स्थित जजेस कॉलोनी में पेड़ पर लटके मिले प्रॉपर्टी डीलर अरुण प्रताप सिंह की मौत का मामला अब भी सवालों में है। रविवार शाम करीब 5 बजे पेड़ पर शव मिलने के बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पत्नी बॉबी सिंह ने अकबरपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अनिल सचान, पुष्पेंद्र पांडेय उर्फ सिक्कू, दिनेश वकील समेत कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी के मुताबिक, अरुण अकबरपुर क्षेत्र में प्लॉटिंग का काम करता था और करीब 78 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों से पैसा लेना था। आरोप है कि इसी सिलसिले में उसे बुलाया गया था। तहरीर में बताया गया है कि अरुण ने रात करीब 10 बजे पत्नी से फोन पर बात की थी और खुद को दिनेश वकील के घर पर बताया था। इसके बाद रात करीब दो बजे पत्नी से उसकी आखिरी बातचीत हुई। बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। सुबह पुलिस ने परिजनों को अरुण का शव जजेस कॉलोनी में पेड़ पर लटके होने की सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी परिजनों ने शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई। वहीं पोस्टमार्टम में पैर पर चोट के निशान बताए गए हैं। दाहिने हाथ के पंजे और बाएं पैर के घुटने के पास खून भी मिला है। शरीर पर चींटियां लगी होने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यही है कि अरुण जजेस कॉलोनी जैसे संवेदनशील परिसर में आखिर पहुंचा कैसे? क्या उसने खुद वहां जाकर फांसी लगाई या फिर उसे वहां लाया गया? पत्नी की तहरीर में लगाए गए हत्या के आरोप और पोस्टमार्टम में सामने आए चोट के निशान पुलिस की जांच में अहम कड़ी बन सकते हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User