आभूषणों के बंटवारे को लेकर भिड़े भाई:देवरिया में एक की मौत, पत्नी की शिकायत पर 5 पर गैर इरादतन हत्या का केस, 3 हिरासत में

Oct 11, 2026 - 07:12
0
आभूषणों के बंटवारे को लेकर भिड़े भाई:देवरिया में एक की मौत, पत्नी की शिकायत पर 5 पर गैर इरादतन हत्या का केस, 3 हिरासत में
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव में शुक्रवार रात मां के ब्रह्मभोज के दौरान आभूषणों के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय केश्वर कुशवाहा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर परिवार के पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 5 साल पहले अलग रहने लगे थे पांचों भाई घरभरन कुशवाहा की करीब 12 साल पहले मौत हो गई थी। उनके पांच बेटे रामजी कुशवाहा, जयराम, जगदंबा, केश्वर और विद्यासागर हैं। करीब पांच साल पहले सभी भाई अलग-अलग रहने लगे थे। घरभरन की 90 वर्षीय पत्नी मोतिया देवी अपने बेटे जयराम के साथ रहती थीं। हाल ही में मोतिया देवी की मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनका बरखी संस्कार था। इसमें परिवार के सभी सदस्य जुटे थे। आभूषणों के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद गांव के लोगों और रिश्तेदारों को भोजन कराने के बाद भाइयों के बीच मां के आभूषणों के बंटवारे को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में केश्वर को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। परिजन और रिश्तेदार उन्हें कसया स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय और सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी भी मौके पर पहुंचे। तरकुलवा और महुआडीह थाने की पुलिस भी गांव पहुंची। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User