आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में फ्रेशर्स पार्टी:छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, ‘फ्रेशर्स 2026-एकार्थ’ में कई विद्यार्थियों को मिले खिताब

Oct 14, 2026 - 00:01
0
आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में फ्रेशर्स पार्टी:छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, ‘फ्रेशर्स 2026-एकार्थ’ में कई विद्यार्थियों को मिले खिताब
लखनऊ के आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘फ्रेशर्स 2026-एकार्थ’ का आयोजन किया गया। नए चेहरे, नई कहानियां, एक ही सपना थीम पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों से प्रतिभा दिखाई। आयोजन का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक और सांस्कृतिक माहौल से परिचित कराना और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व सहयोग की भावना विकसित करना था। अलग-अलग कोर्स के विद्यार्थियों को मिले खिताब बीबीए में प्रियांकांश को बेस्ट ड्रेस मेल, प्रियांशु दांधाना को बेस्ट टैलेंट और पूर्वना को मिस फ्रेशर चुना गया। बीकॉम ऑनर्स में अभिषेक को बेस्ट ड्रेस मेल, भाव्या को बेस्ट टैलेंट और अश्मिता को मिस फ्रेशर का खिताब मिला। बीकॉम में रोहित को बेस्ट ड्रेस मेल, आस्था को बेस्ट टैलेंट और सिद्धि तिवारी को मिस फ्रेशर चुना गया। अंकिता यादव को मिस फ्रेशर चुना गया एमबीए में कुश माथुर को बेस्ट ड्रेस मेल, अमन को बेस्ट टैलेंट और नेहा अग्रवाल को मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया। बीसीए में अमन यादव को बेस्ट ड्रेस मेल, कृति श्रीवास्तव को बेस्ट टैलेंट और अंकिता यादव को मिस फ्रेशर चुना गया। बीए एलएलबी में अंकित सिंह को बेस्ट ड्रेस मेल, साक्षी मिश्रा को बेस्ट ड्रेस फीमेल और वंश यादव को मिस्टर फ्रेशर का खिताब मिला। वहीं, बीकॉम प्रथम वर्ष के पुलकित को दर्शकों की पसंद के आधार पर बेस्ट ड्रेस पुरस्कार दिया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए किया प्रेरित फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी देश राज बंसल, डायरेक्टर शिल्पिका पांडेय और फैकल्टी सदस्य शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User