आगरा-दिल्ली की ओर जाने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनें रद्द:दिल्ली में जाम और भीड़ के चलते लिया फैसला, रेलवे ने जारी की एडवाइजरी

Oct 09, 2026 - 17:09
0
आगरा-दिल्ली की ओर जाने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनें रद्द:दिल्ली में जाम और भीड़ के चलते लिया फैसला, रेलवे ने जारी की एडवाइजरी
आगरा से होकर गुजरने वाली नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली दर्जनों ट्रेनों को रेलवे ने शनिवार के लिए रद्द कर दिया है। इसमें आगरा कैंट से नई दिल्ली जाने वाली आगरा-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शामिल है। मथुरा और टूंडला से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर और ईएमयू ट्रेनें भी निरस्त की गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें। रेलवे की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार 10 अक्टूबर शनिवार को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक अत्यधिक सड़क जाम और भारी भीड़ की संभावना है। इसी को देखते हुए कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन से ही निरस्त करने का फैसला लिया गया है। रेलवे ने कहा है कि असुविधा से बचने के लिए यात्री हेल्पलाइन नंबर 139, एनटीईएस ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करें। ये प्रमुख ट्रेनें हुईं निरस्त रेलवे की लिस्ट के अनुसार गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को और वापसी में 12963 निजामुद्दीन-उदयपुर 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 12155 रानी कमलापति-निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल और 12059 कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी भी निरस्त की गई है। आगरा से जुड़ी ट्रेनों में 14211 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसके रद्द होने से 12420 नई दिल्ली-लखनऊ गोमती और 11 अक्टूबर को 12419 लखनऊ-नई दिल्ली गोमती भी नहीं चलेगी। इसके अलावा 64073 धौलपुर-नई दिल्ली पैसेंजर, 64168 अलीगढ़-गाजियाबाद ईएमयू और 64167 गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी। राजधानी और शताब्दी भी लिस्ट में भीड़ के चलते प्रीमियम ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी और 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी, 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी, 12309 तेजस राजधानी, 12393 संपूर्ण क्रांति, 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी, 82501 लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस भी 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी। इसके अलावा शिवगंगा, प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर, श्रमशक्ति, यूपी संपर्क क्रांति, मगध, महाकोशल, मध्यप्रदेश संपर्क क्रांति और मुंबई राजधानी जैसी 50 से अधिक ट्रेनों को जोड़े में रद्द किया गया है। रेलवे के अनुसार रैक की अनुपलब्धता के कारण वापसी वाली ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User