आगरा दुर्गा पूजा पंडालों में पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षण किया:मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक, 5 शोहदे गिरफ्तार

Oct 18, 2026 - 21:10
0
आगरा दुर्गा पूजा पंडालों में पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षण किया:मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक, 5 शोहदे गिरफ्तार
आगरा में रविवार को दुर्गा पूजा पंडालों में पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुगम दर्शन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कमिश्नर ने मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से अपील की कि भीड़ में अनावश्यक जल्दबाजी न करें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंडालों में संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, प्रवेश और निकास द्वार व्यवस्थित रखे जाएं और सीसीटीवी से निगरानी की जाए। महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। पुलिस कमिश्नर ने आयोजकों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की। एसीपी ने भी किए पंडालों के निरीक्षण एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने थाना हरीपर्वत क्षेत्र के राजा की मंडी स्थित पंडाल का निरीक्षण किया। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने भदरौली में पंडाल का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों को परखा और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने थाना खेड़ा राठौर पुलिस के साथ ग्राम कीलपुरा में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को बाल विवाह, साइबर अपराध और नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। लघु कथाओं के माध्यम से जानकारी दी गई और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई नारी सुरक्षा के तहत 17 अक्टूबर को एंटी रोमियो टीम ने दुर्गा पंडालों, मंदिरों और बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अश्लील हरकतें कर महिलाओं को परेशान करने वाले 5 शोहदों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। समस्त थानों की पुलिस टीमों ने पंडालों में जाकर लोगों को भीड़ प्रबंधन और पुलिस सहयोग को लेकर जागरूक किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User