आगरा जीआईसी में बन रहा फिल्म द बाराबंकी का सेट:तीन दिन होगी फिल्म की शूटिंग, फिल्म में नजर आएंगी बिपाशा बसु
आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज में फिल्म की शूटिंग होगी। इसके लिए कॉलेज के अंदर सेट तैयार किया जा रहा है। कॉलेज में तीन दिन तक शूटिंग होगी। फिल्म के निर्माता निर्देशक हंसल मेहता ने भी आगरा के डीएम से मुलाकात की है। जीआईसी में इससे पहले भी एक फिल्म की शूटिंग हो चुकी है।
जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक फिल्म निर्माता हंसल मेहता अपनी आने वाली नई फिल्म की शूटिंग करेंगे। इसके लिए पिछले तीन दिन से कॉलेज में सेट बनाने का काम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार फिल्म का नाम द बाराबंकी है। इसमें अभिनेत्री बिपाशा बसु, अभिनेता सनी कौशल और विशाल जेठवा मुख्य भूमिका में होंगे। कॉलेज के प्रिंसीपल मानवेंद्र सिंह ने बताया कि नवमी और दशहरा की छुट्टी में फिल्म की शूटिंग होगी। क्राइम-ड्र्रामा सीरीज होगी
जानकारी के अनुसार फिल्म क्राइम-ड्रामा सीरीज होगी। इसकी कहानी ईमानदार पुलिस अधिकारी पर केंद्रित होगी। इसमें छोटे शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस अधिकारी की लड़ाई दिखाई जाएगी। इस फिल्म से अभिनेत्री बिपाशा बसु 6 साल बाद कम बैक करते हुए नजर आएंगी। हंसल मेहता की प्रमुख फिल्म फिल्म के निर्माता हंसल मेहता ने गुरुवार को आगरा के डीएम मनीष बंसल से मुलाकात की। इस दौरान आगरा में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं एवं प्रदेश की फिल्म अनुकूल नीतियों पर चर्चा हुई। हंसल मेहता ने अपने करियर में कई जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज बनाई हैं। इसमें जयते (1997), दिल पे मत ले यार!! (2000), छल (2002), ये क्या हो रहा है? (2002), दस कहानियां (2007 - एक शॉर्ट स्टोरी 'हाई ऑन द हाईवे'), वुडस्टॉक विला (2008), और राख (2010)। मुख्यधारा और गंभीर फिल्में
शाहिद (2013), सिटीलाइट्स (2014), अलीगढ़ (2015/2016), सिमरन (2017), ओमेर्टा (2018), छलांग (2020), फराज़ (2023), और द बकिंघम मर्डर्स (2024)।
प्रसिद्ध वेब सीरीज़: उन्होंने टीवी शो 'खाना खजाना' (1993-2000) से शुरुआत की थी और बाद में स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी (2020) और स्कूप (2023) जैसी ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज का निर्देशन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)