आगरा के जैन मंदिर में बनेगा आकर्षक मुख्य द्वार:मंदिर समिति ने विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को सौंपा मांग पत्र
आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी में स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर को भव्य रूप देने की तैयारी है। मंदिर समिति ने मुख्य प्रवेश द्वार बनाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को रविवार को एक पत्र सौंपा है। समिति का कहना है कि आकर्षक प्रवेश द्वार बनने से मंदिर की सुंदरता और पहचान बढ़ेगी। इससे क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती मिलेगी। मंदिर में रोजाना श्रद्धालु आते हैं, और पर्वों पर बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। हाल ही में मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक और क्षमावाणी महोत्सव मनाया गया। इस दौरान 'क्षमा वीरों का आभूषण है' का संदेश दिया गया। समाजबंधुओं ने आपसी प्रेम और भाईचारे का संकल्प लिया। मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी में जितेंद्र जैन 'बंटी' अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार जैन महामंत्री, राजीव जैन कोषाध्यक्ष और विप्लव जैन प्रचार मंत्री बने हैं। कार्यकारिणी ने मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण पर जोर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)