आगरा के जनकपुरी महोत्सव में जगमगाएंगी सड़कें:48.58 लाख से होगा इंतजाम, 16 मिनीमास्ट-100 नई LED लाइटें लगेंगी

Oct 04, 2026 - 10:59
0
आगरा के जनकपुरी महोत्सव में जगमगाएंगी सड़कें:48.58 लाख से होगा इंतजाम, 16 मिनीमास्ट-100 नई LED लाइटें लगेंगी
आगरा में जनकपुरी महोत्सव को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और शहरवासियों को बेहतर रोशनी उपलब्ध कराने के लिए 48.58 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। जनकपुरी क्षेत्र और आसपास की सड़कों पर नए पोल, मिनीमास्ट और एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही सजावटी लाइटों से प्रमुख मार्गों की खूबसूरती भी बढ़ाई जाएगी। नगर निगम के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग ने इसके लिए अलग-अलग कार्यों की योजना तैयार की है। मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अजय कुमार राम के अनुसार, सभी कार्यों का उद्देश्य महोत्सव के दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों और कॉलोनियों में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करना है। 5 पॉइंट में समझिए, कहां क्या होगा काम 1. दो प्रमुख मार्गों पर लगेंगे 32 पोल बुलट अड्डा शोरूम के बराबर से रोशन विहार तक और पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी हॉस्पिटल-1 के पास से अंदर जाने वाली सड़क व गलियों में 7 मीटर ऊंचे 32 जीआई पोल और 32 एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इस पर करीब 9.98 लाख रुपए खर्च होंगे। 2. महर्षिपुरम से बाबर पुल तक बढ़ेगी रोशनी महर्षिपुरम तिराहे से होली पब्लिक स्कूल तिराहे तक, भावना स्टेट रोड की लिंक सड़कों से बाबर पुल तक और गोविंदपुरी, दुर्गेशपुरी व विनायक नगर कॉलोनी में प्रकाश व्यवस्था मजबूत की जाएगी। यहां 60 ट्यूबलर पोल और 60 एलईडी लाइटें लगेंगी। इस कार्य पर करीब 9.99 लाख रुपए खर्च होंगे। 3. प्रमुख चौराहों पर लगेंगे 16 मिनीमास्ट उमा कुंज कॉलोनी, महर्षिपुरम तिराहा, स्पेस टावर, स्पंदन हॉस्पिटल, सावित्री हॉस्पिटल चौराहा, गणपति आशियाना, दुर्गेशपुरी और गोविंदपुरी तिराहे समेत कई स्थानों पर मिनीमास्ट लगाए जाएंगे। भावना स्टेट के पार्क, मंदिर, केंद्रीय कार्यालय और मेन गेट के आसपास भी रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इस काम पर करीब 9.50 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। 4. जनकपुरी महल के पास लगेंगे सजावटी पोल जनकपुरी महल के बराबर से उमा कुंज कॉलोनी की गली नंबर-4 की ओर जाने वाले मार्ग पर 19 डेकोरेटिव पोल लगाए जाएंगे। इन पर लाइटें लगने से मार्ग की सुंदरता बढ़ेगी। इस कार्य पर करीब 9.67 लाख रुपए खर्च होंगे। 5. 100 प्रकाश बिंदुओं को बनाया जाएगा सुरक्षित नेशनल हाईवे-02 से भावना स्टेट रोड तक करीब 100 प्रकाश बिंदुओं पर पोल कवर, जंक्शन बॉक्स और स्विच लगाए जाएंगे। इससे विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। इस पर करीब 2.41 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर 90 वाट की 100 एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी। श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा मुख्य अभियंता अजय कुमार राम के अनुसार, जनकपुरी महोत्सव को देखते हुए मार्ग प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएंगे। कोशिश है कि महोत्सव के दौरान प्रमुख मार्गों और आयोजन स्थलों पर पर्याप्त रोशनी रहे, जिससे श्रद्धालुओं और शहरवासियों को आवागमन में परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User