आगरा के लोहामंडी में सिलेंडर ब्लास्ट:मकान की छत उड़ी, खाना बनाते समय लगी आग, तीन लोग घायल

Oct 08, 2026 - 23:01
0
आगरा के लोहामंडी में सिलेंडर ब्लास्ट:मकान की छत उड़ी, खाना बनाते समय लगी आग, तीन लोग घायल
आगरा के थाना लोहामंडी अंतर्गत नगला गंगाराम में गैस सिलेंडर में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसमें दो महिलाएं घायल हो गई हैं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगाराम नगर में सोनू का मकान है। रात करीब 9 बजे उसकी पत्नी रेनू खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख रेनू ने शोर मचाया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मगर, तेज धमाके के साथ सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसमें रेनू और उसकी किराएदार मंजू घायल हो गई। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। आग में घर का सारा सामान जल गया है। दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज बहुत तेज हुई। आसपास के लोग सहम गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User