आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में घायल युवक की मौत:कन्नौज के अमोलर अंडरपास के पास ट्रक से टकराई कार, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मातम
कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना तालग्राम के अमोलर अंडरपास के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह एक कार पार्सल लेकर लखनऊ जा रही थी। अमोलर अंडरपास के पास आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार सोनू कुमार मुरैया (22) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोनू कुमार बिहार के सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव के रहने वाले थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)