आगरा में बीच सड़क ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट:पूर्व फौजी के साथ हुआ विवाद, वर्दी फटी
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र की छलेसर चौकी के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक पूर्व फौजी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। इस दौरान पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई।
जानकारी के अनुसार, पूर्व फौजी पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का आरोप है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे ऐसा करने से रोका तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। बीच सड़क पर दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)