आगरा में छलेसर ने जीती अंतर महाविद्यालय कबड्डी ट्रॉफी:मलपुरा में हुए फाइनल में चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय को 49-31 से हराया
आगरा के मलपुरा में हुई अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में फिजिकल एजुकेशन कैंपस छलेसर ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में छलेसर ने चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय को 49-31 से हराया। यह प्रतियोगिता आगरा-जगनेर रोड स्थित एसएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के मैदान पर आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न जिलों की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। भाजपा नेता राहुल चौधरी और डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने इसका शुभारंभ किया। पहले सेमीफाइनल में छलेसर ने एके कॉलेज शिकोहाबाद को 29-26 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय ने बीएसए कॉलेज मथुरा को 32-26 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी ताकत और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि राहुल चौधरी और विशिष्ट अतिथि डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)