आगरा में CJP के प्रदर्शन से रेल यातायात प्रभावित:यात्रियों की परेशानी बढ़ी, बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वाली बसें खाली खड़ी

Oct 10, 2026 - 13:29
0
आगरा में CJP के प्रदर्शन से रेल यातायात प्रभावित:यात्रियों की परेशानी बढ़ी, बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वाली बसें खाली खड़ी
दिल्ली में चल रहे CJP के प्रदर्शन का असर रेल यातायात पर देखने को मिल रहा है। आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी सहित करीब 12 ट्रेनें प्रभावित हैं। वहीं तमिलनाडु, उत्कल और हीराकुंड जैसी लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन रद्द होने का असर सुबह के समय ज्यादा रहा। दोपहर 1 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो गई और बाकी ट्रेनें नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। आगरा कैंट पर सन्नाटा आगरा कैंट स्टेशन पर शनिवार को दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। प्लेटफॉर्म पर इक्का-दुक्का यात्री ही नजर आए। इनमें से कुछ यात्री दिल्ली होते हुए वैष्णो देवी की यात्रा पर जा रहे थे। उनकी ट्रेन नियमित है, लेकिन समय में बदलाव के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। एक यात्री ने बताया कि वह वैष्णो देवी जा रहा है, उसकी ट्रेन काफी लेट कर दी गई है। वहीं दूसरे यात्री ने कहा कि उसकी 11 बजे की हीराकुंड एक्सप्रेस अब शाम 4 बजे जाएगी। समय बदलने से उन्हें काफी इंतजार करना पड़ रहा है। रेल के साथ-साथ बस सेवाओं पर भी असर दिखा। आगरा के ईदगाह बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वाली बसें खाली खड़ी रहीं। रोडवेज संचालकों ने बताया कि सुबह के समय दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या थोड़ी ज्यादा थी, लेकिन दोपहर बाद भीड़ कम हो गई। फिलहाल दिल्ली के लिए 3 से 4 बसें खड़ी हैं, लेकिन एक भी बस में पूरी सवारियां नहीं भर पा रही हैं। कुल मिलाकर ट्रेनों के विलंब और रद्द होने से यात्रियों को थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है, हालांकि स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User