आगरा में जनसमस्याओं पर सपा ने प्रशासन को दी चेतावनी:नितिन कोहली बोले- समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगे

Oct 14, 2026 - 13:45
0
आगरा में जनसमस्याओं पर सपा ने प्रशासन को दी चेतावनी:नितिन कोहली बोले- समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगे
आगरा में जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने पर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सपा के प्रदेश सचिव नितिन कोहली ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोगों को लंबे समय से राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने साफ कहा कि केवल आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा। अगर अधिकारियों ने समय रहते समस्याओं का निस्तारण नहीं किया, तो पार्टी जनता के साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। जलकल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल नितिन कोहली ने खास तौर पर जलकल विभाग के अधिकारियों के कामकाज पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जनसमस्याओं को टालने के बजाय मौके पर पहुंचकर उनका स्थायी समाधान निकालना चाहिए, ताकि लोगों को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े। समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन सपा प्रदेश सचिव ने कहा कि जनता को राहत दिलाना प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याएं दूर नहीं होने पर पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी और लोगों के अधिकारों के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User