आगरा में नैपकिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग:मजदूरों ने भागकर बचाई जान, आसमान में छाए काले धुएं के गुबार

Oct 10, 2026 - 18:43
0
आगरा में नैपकिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग:मजदूरों ने भागकर बचाई जान, आसमान में छाए काले धुएं के गुबार
आगरा सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी स्थित कावेरी विहार में शनिवार को एक नैपकिन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री से उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। धुआं उठता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटे चला रेस्क्यू आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगना पड़ा। फायर कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फैक्टरी में रखा सारा माल जलकर खाक हो गया। लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री स्थानीय लोगों का आरोप है कि रिहायशी इलाके में अवैध रूप से फैक्ट्री चल रही थी। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। नैपकिन बनाने में उपयोग होने वाला केमिकल और कागज होने के कारण आग तेजी से फैली। जांच में जुटा विभाग फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अगर समय रहते मजदूर बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User