आगरा में नाला निर्माण में लापरवाही:घरों के स्लैब तोड़े, बिजली गुल होने से लोग 12 घंटे अंधेरे में रहे
आगरा के ट्रांस यमुना फेज-1 में नगर निगम द्वारा नाला निर्माण के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह जेसीबी से खुदाई करते समय घरों के बाहर बने स्लैब, बिजली के मीटर की केबल, सीवर और पानी की पाइपलाइन टूट गईं। इससे कई घरों की बिजली गुल हो गई और हजारों लीटर गंगाजल सड़क पर बह गया। बिजली के बॉक्स से चिंगारी निकलने के कारण लोगों में करंट फैलने का डर बना रहा। स्थानीय निवासी सुधीर गुप्ता के अनुसार, सुबह 9 बजे काम शुरू हुआ, लेकिन बिजली कंपनी टोरेंट को सूचना नहीं दी गई थी। दोपहर 12 बजे टोरेंट के कर्मचारी पहुंचे और लाइन काटकर खतरे को टाला। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी हुई। कर्मचारियों ने रात 10 बजे तक आपूर्ति बहाल होने की बात कही, जिससे कई परिवार 12 घंटे से ज्यादा अंधेरे में रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)