आगरा में रालोद की 'स्वाभिमान सभा' आज:पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी करेंगे सभा को संबोधित

Oct 12, 2026 - 11:28
0
आगरा में रालोद की 'स्वाभिमान सभा' आज:पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी करेंगे सभा को संबोधित
आगरा के फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की 'स्वाभिमान सभा' आज होने जा रही है। दोपहर लगभग एक बजे पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पहुंचेंगे। वे सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं। फतेहपुर सीकरी के जैंगारा में यह सभा हो रही है। सभा में 50 हजार लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। अब विस्तार से पढ़िये… रालोद ब्रज में अपनी सियासी जमीन मजबूत के लिए 'स्वाभिमान सभा' के जरिए अपनी ताकत दिखाने जा रही है। 12 अक्टूबर को फतेहपुर सीकरी के जैंगारा गांव में यह सभा होगी। पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी इसमें शामिल होंगे। आयोजन स्थल की 2 तस्वीरें… इस सभा में फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, आसपास के अन्य क्षेत्रों से भी भीड़ जुटाई जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस सभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आगरा के साथ ही मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और भरतपुर से भीड़ जुटाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए पार्टी के प्रभारी मनवीर चिकारा डेरा डाले हुए हैं। रालोद नेता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों से सभा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। पश्चिमी यूपी के जिलाध्यक्षों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। आगरा में ये रही रालोद की स्थिति आगरा में रालोद की जमीन काफी मजबूत रही है। एक बार पार्टी के दो प्रत्याशी चुनाव भी जीत चुके हैं। जाट बाहुल्य वाली सीटों पर पार्टी ज्यादा प्रभावी रही है। इनमें फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़ और आगरा ग्रामीण सीट प्रमुख रही है। चौधरी अजित सिंह ने आगरा में रालोद की जड़ों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन के बाद पार्टी मुखिया जयंत चौधरी का भी आगरा से लगाव रहा है। पिछले (2022) विधानसभा चुनाव में रालोद ने सपा के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा। इस गठबंधन में सपा को सिर्फ 3 ही सीटें मिली थीं। जबकि पार्टी ने 2017 के चुनाव में जिले की 9 में से 7 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। 2002 में रालोद का सबसे शानदार प्रदर्शन 2002 में रालोद ने आगरा जिले में दो सीटों पर चुनाव जीतकर खाता खोला। एत्मादपुर सीट से गंगा प्रसाद पुष्कर चुनाव जीते। उन्हें 38,317 वोट मिले। उन्होंने 4,814 के अंतर से चुनाव जीता। फतेहपुर सीकरी सीट से चौधरी बाबूलाल चुनाव जीते। उन्हें 50,073 वोट मिले थे। उन्होंने 19,103 वोट के अंतर से चुनाव जीता था। यानी 2002 में आगरा जिले में रालोद का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा, दो सीटों पर उतरी और दोनों जीत लीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User