आगरा में सुबह से छाये बादल, बूंदाबांदी की संभावना:15 किमी की रफ्तार से चल रही हवा, तड़के हल्की सर्दी का अहसास

Oct 12, 2026 - 08:25
0
आगरा में सुबह से छाये बादल, बूंदाबांदी की संभावना:15 किमी की रफ्तार से चल रही हवा, तड़के हल्की सर्दी का अहसास
आगरा में सोमवार सुबह से बादल छाये हुए हैं। करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके चलते सुबह मौसम खुशनुमा रहा। गर्मी का अहसास कम रहा। तड़के हल्की सर्दी महसूस हुई। आज दिनभर तेज हवाओं के साथ बादल छाये रह सकते हैं। इस बीच बूंदाबांदी की भी संभावना है। दोपहर में कुछ समय के लिए मौसम खुल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आगरा में सूखे के हालात लखनऊ में 13वें दिन भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। गोंडा के भी 8 गांवों में पानी घुस आया है। इसके उलट आगरा में मानसून खत्म होने के बाद भी सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। मानसून के दौरान कम बारिश के बाद सितंबर में भी आगरा में बारिश नहीं हुई। 1 से 11 सितंबर के बीच सामान्य बारिश से 100% की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में 10.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन आगरा में बारिश तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला और दिन में गर्मी बनी रही। मानसून में सामान्य से सिर्फ 1% कम बारिश आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले पूरे मानसून सीजन में सामान्य से करीब 1% कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून में सामान्य बारिश 530.3 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि आगरा में 527.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। यानी सामान्य से 3.1 मिमी कम बारिश हुई। हालांकि, बारिश कुछ ही दिनों में झमाझम हुई, जबकि मानसून के बाकी दिनों में बारिश सामान्य से कम रही। मौसम में लगातार बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ रहा है। पिछले 3 दिनों से चल रही हवा की वजह से दिन और रात दोनों तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियसम रहा, जोकि शनिवार के 35.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान शनिवार के 23.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 23.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानिए 13 अक्टूबर: मौसम साफ रहेगा, कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं 14 अक्टूबर: मौसम साफ रहेगा, तेज हवाएं चलेंगी 15 अक्टूबर: मौसम साफ होने की संभावना अधिकतम तापमान: करीब 34°C न्यूनतम तापमान: करीब 24°C

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User