आगरा में सुबह से धूप,-दिन में छा सकते हैं बादल:12 किमी की रफ्तार से हवा चल रही, मानसून में सामान्य से सिर्फ 1% कम बरसात
आगरा में शनिवार सुबह से हल्की धूप निकल रही है। करीब 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके चलते सुबह मौसम खुशनुमा रहा। गर्मी का अहसास कम रहा।
आज दिन में कुछ समय के लिए बादल रहने के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं। 12 अक्टूबर से मौसम साफ हो सकता है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। कई जिलों में बाढ़, आगरा में सूखे जैसे हालात लखनऊ समेत प्रदेश के करीब 6 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। लखनऊ में कई इलाकों में पानी अंदर तक पहुंच गया है। इसके उलट आगरा में मानसून खत्म होने के बाद भी सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। मानसून के दौरान कम बारिश के बाद सितंबर में भी आगरा में बारिश नहीं हुई। 1 से 9 सितंबर के बीच सामान्य बारिश से 100% की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में 9.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन आगरा में बारिश तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला और दिन में गर्मी बनी रही। मानसून में सामान्य से सिर्फ 1% कम बारिश आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले पूरे मानसून सीजन में सामान्य से करीब 1% कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून में सामान्य बारिश 530.3 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि आगरा में 527.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। यानी सामान्य से 3.1 मिमी कम बारिश हुई। हालांकि, बारिश कुछ ही दिनों में झमाझम हुई, जबकि मानसून के बाकी दिनों में बारिश सामान्य से कम रही। मौसम में लगातार बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ रहा है। पिछले दिनों दिन का तापमान में कमी के बाद शुक्रवार को इसमें बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो गुरुवार के 36 डिग्री के मुकाबले 0.7 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान गुरुवार के 23.2 डिग्री से बढ़कर शुक्रवार को 24.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शुक्रवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानिए 11 अक्टूबर: दिन में धूप रहेगी, कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं 12 अक्टूबर: मौसम साफ रहेगा, तेज हवाएं चलेंगी
13 अक्टूबर: मौसम साफ होने की संभावना अधिकतम तापमान: करीब 36°C
न्यूनतम तापमान: करीब 24°C
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)