आगरा में सुबह से धूप-दोपहर बाद बदल सकता है मौसम:तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट, कल भी बूंदाबांदी के आसार
आगरा में गुरुवार सुबह से धूप निकल रही है। करीब 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया है। गर्मी का अहसास नहीं है। तड़के हल्की सर्दी जरूर की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में मौसम बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ बादल छा सकते हैं। बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। इसको लेकर विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। लगभग 40 से 50 किमी घंटे की रफ्तार से आंधी भी आ सकती है। शुक्रवार को भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। 17 अक्टूबर को बादल छाये रहेंगे। 18 अक्टूबर से मौसम खुल सकता है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सितंबर में एक बूंद बारिश नहीं हुई मानसून के दौरान कम बारिश के बाद सितंबर में भी आगरा सूखे जैसी स्थिति से जूझता रहा। 1 से 14 सितंबर के बीच सामान्य बारिश में 100% की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, इस अवधि में 12.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन बूंदाबांदी तक नहीं हुई। एक तरफ लखनऊ में बाढ़ के हालात बने हुए हैं और आवासीय इलाकों में नाव चलाने की नौबत आ गई है। गोंडा के 8 गांवों में पानी घुसा है, जबकि सीतापुर के 20 गांव जलमग्न हैं। वहीं, आगरा में बारिश की कमी से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। पूरे मानसून में सामान्य से सिर्फ 3.1 मिमी कम बारिश 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सामान्य तौर पर इस अवधि में 530.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह पूरे सीजन में सामान्य से 3.1 मिमी यानी करीब 1% कम बारिश हुई। हालांकि, सीजन के दौरान कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि बाकी समय बारिश सामान्य से कम रही। इसी वजह से पूरे मानसून का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन बारिश का वितरण एक जैसा नहीं था। हवा चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव पिछले 6 दिनों से चल रही हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि मंगलवार 34.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान मंगलवार के 21.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 22.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जोकि सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)