आगरा में सुबह से निकली धूप-दिन में साफ रहेगा मौसम:23 अक्टूबर तक आंधी-बारिश के आसार नहीं, खिलेगी धूप
आगरा में रविवार सुबह से हल्की धूप निकली है। करीब 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। सुबह हल्की सर्दी महसूस की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा। बादल छाये रहने या बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। दोपहर में धूप तेज हो सकती है। हवा सामान्य रहेगी। 23 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सितंबर में 8.3 एमएम बारिश
मानसून के दौरान कम बारिश के बाद सितंबर में गुरुवार को पहली बारिश हुई। शुक्रवार को पहले बूंदाबांदी फिर बारिश हुई। इससे सितंबर के बारिश के रिकॉर्ड में थोड़ा सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 17 सितंबर के बीच सामान्यतौर पर 13.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि इस बीच 8.3 एमएम बारिश हो चुकी है। पूरे मानसून में सामान्य से सिर्फ 3.1 मिमी कम बारिश
1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सामान्य तौर पर इस अवधि में 530.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह पूरे सीजन में सामान्य से 3.1 मिमी यानी करीब 1% कम बारिश हुई। हालांकि, सीजन के दौरान कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि बाकी समय बारिश सामान्य से कम रही। इसी वजह से पूरे मानसून का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन बारिश का वितरण एक जैसा नहीं था। हवा चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव
सप्ताहभर से हवा चल रही है। इस कारण दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार-शुक्रवार को बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि शुक्रवार के 29.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
वहीं, न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 19.7 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 20.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जोकि सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)