आगरा-मथुरा सहित 15 पुराने स्टेशनों का होगा कायाकल्प:रेल सुविधाओं पर सांसदों ने की चर्चा,नई ट्रेनों और वंदे भारत के ठहराव की उठी मांग

Oct 10, 2026 - 00:20
0
आगरा-मथुरा सहित 15 पुराने स्टेशनों का होगा कायाकल्प:रेल सुविधाओं पर सांसदों ने की चर्चा,नई ट्रेनों और वंदे भारत के ठहराव की उठी मांग
आगरा मंडल में रेल विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर शुक्रवार को ताज कन्वेंशन होटल में उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की मौजूदगी में सांसदों और उनके प्रतिनिधियों ने रेल सुविधाओं को लेकर अहम सुझाव दिए। बैठक का उद्देश्य आगरा मंडल की उपलब्धियों को साझा करना और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना था। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान को देश से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। आगरा मंडल प्रमुख रूट पर होने से इसका विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में आगरा मंडल ने 353 लाख यात्रियों से 729 करोड़ रुपये की यात्री आय और 548 करोड़ रुपये की मालभाड़ा आय अर्जित की है। आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन को स्टेशन पुनर्विकास योजना में शामिल किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित 15 स्टेशनों में से 6 का काम पूरा हो चुका है, बाकी पर काम चल रहा है। सांसदों ने रखी ये मांगें बैठक में सांसदों ने नई ट्रेन, ठहराव और सुविधाओं को लेकर कई सुझाव दिए। मथुरा सांसद हेमा मालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने मथुरा जंक्शन पर प्लेटफॉर्म 1,2,8,9,10 को जोड़ने के लिए नया फुट ओवरब्रिज और गतिमान एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखी। फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा कैंट स्टेशन की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया। उन्होंने बटेश्वर स्टेशन के 34 करोड़ के विकास कार्य के लिए महाप्रबंधक को धन्यवाद दिया। साथ ही इटावा-आगरा मेमू को बांदीकुई तक बढ़ाने और फतेहपुर सीकरी में OSOP स्टॉल लगाने की मांग की। आगरा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कानपुर-दिल्ली शताब्दी का टूंडला में ठहराव और आगरा-एटा ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का सुझाव दिया। इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे ने उदिमोड स्टेशन पर शेड, इटावा में वंदे भारत और जम्मू मेल के ठहराव की मांग की। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने प्लेटफॉर्म पर कुर्सियां, आरओ वाटर कूलर और 24 घंटे सफाई व्यवस्था बढ़ाने को कहा। साथ ही आगरा-इंदौर और आगरा-उज्जैन के लिए नई ट्रेन की मांग रखी। राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने वंदे भारत का मथुरा में ठहराव और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी के प्रतिनिधि कप्तान सिंह ने जलेसर रोड पर ट्रेनों के ठहराव और दो रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनाने की मांग की। बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक अतुल मिश्रा ने किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल समेत सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User