आज अखबार नहीं आएगा, पढ़िए बांदा की बड़ी खबरें:दुर्गा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, बागे नदी में बहता मिला शव
आज बांदा में नो पेपर डे है। यानी अखबार नहीं आएगा। ऐसे में एक दिन पहले आपके शहर में क्या कुछ हुआ है सभी बड़ी 5 खबरों की अपडेट न्यूज आप पढ़ सकते है। नन्दवारा दोहरे हत्याकांड में SIT ने की 80% जांच पूरी बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में एसआईटी की जांच करीब 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। अब पुलिस फरार सपा नेता महेंद्र पाल वर्मा की भूमिका से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है। पूरी खबर पढ़ें बांदा में बरसाए गए फूल बांदा में मंगलवार को नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का समापन दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हो रहा है। सुबह करीब 10 बजे से शहर में विसर्जन शोभायात्राएं निकलनी शुरू हुईं। जनपद मुख्यालय की करीब 450 छोटी-बड़ी दुर्गा प्रतिमाओं का केन नदी के तट पर बनाए गए कृत्रिम जलाशय में विसर्जन किया जाएगा। शाम 5 बजे तक करीब 90 प्रतिमाएं घाट तक पहुंच चुकी थीं। विसर्जन की प्रक्रिया देर रात तक जारी रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें बांदा में 5 दिवसीय रावण दहन, परागी तालाब से हुई शुरुआत बांदा में आज से पांच दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत आज प्रागी तालाब मैदान से होगी, जहां रावण दहन देखने के लिए सैकड़ों लोगों के पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें बांदा में मिला अधेड़ का शव बांदा के बदौसा कस्बे में मंगलवार शाम श्मशान घाट के पास बागे नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बहता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे नदी से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा भेजा। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)