कुशीनगर में नो पेपर डे है, पढ़ें 3 बड़ी खबरें:रावण दहन, डांडिया उत्सव की धूम और गैंग लीडर खुर्शीद अंसारी पर केस

Oct 21, 2026 - 08:52
0
कुशीनगर में नो पेपर डे है, पढ़ें 3 बड़ी खबरें:रावण दहन, डांडिया उत्सव की धूम और गैंग लीडर खुर्शीद अंसारी पर केस
आपके जिले में आज नो पेपर डे है, कल की सभी बड़ी खबरों की अपडेट यहां ले सकते हैं… हाईस्कूल से थी चारों की दोस्ती, साथ में मौत भी नवरात्र और दशहरे पर कुशीनगर में लगा मेला देखकर लौट रहे देवरिया के 4 दोस्तों की सोमवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में हुआ। चारों हाईस्कूल के समय से दोस्त थे और त्योहार मनाने अपने गांव आए थे। पढ़ें पूरी खबर पडरौना में गैंग लीडर समेत 7 नामजद, पुलिस ने जांच शुरू की पडरौना पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोप में सात लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। इनमें गैंग लीडर खुर्शीद अंसारी भी शामिल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ये लोग गोवंशीय पशुओं को अवैध तरीके से वाहनों में लादकर बिहार और दूसरे राज्यों में ले जाते थे। वहां उनकी तस्करी और बिक्री करते थे। पढ़ें पूरी खबर कुशीनगर में रावण के पुतले का दहन दशहरे पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन भव्य आयोजनों के बीच किया गया। पडरौना राजघराने द्वारा नगर के रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में आतिशबाजी के बीच रावण दहन हुआ, जिसके गवाह नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों लोग बने। मंगलवार को आयोजित इस भव्य मेले में अपार जनसैलाब उमड़ा। नगर के साथ-साथ आसपास के चार-पांच किलोमीटर क्षेत्र से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे मेले का आनंद लेने पहुंचे। मेले में खान-पान के स्टॉलों पर भारी भीड़ दिखी, वहीं बच्चे प्लास्टिक के खिलौने खरीदने के लिए उत्साहित नजर आए। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User