आज अखबार नहीं, कौंशाबी की कल की 5 बड़ी खबरें:कंटेनर ने महिला को कुचला, डिवाइडर से टकराकर पलटा ऑटो, कई लोग घायल

Oct 21, 2026 - 07:31
0
आज अखबार नहीं, कौंशाबी की कल की 5 बड़ी खबरें:कंटेनर ने महिला को कुचला, डिवाइडर से टकराकर पलटा ऑटो, कई लोग घायल
आज कौशांबी में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं.... 1. कौशांबी में कंटेनर ने महिला को कुचला, मौत:* चालक कंटेनर लेकर फरार, शव के शिनाख्त की कोशिश जारी कौशांबी के कोखराज थाना के सामने हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पार कर रही लगभग 50 साल की अज्ञात महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। पढ़ें पूरी खबर… 2. दारानगर में 247 साल पुरानी कुप्पी युद्ध की परंपरा: दशमी को रावण की सेना पड़ी भारी, एकादशी को राम की सेना ने जीता कुप्पी युद्ध कौशाम्बी के ऐतिहासिक कस्बे दारानगर में विजयदशमी पर विश्व प्रसिद्ध कुप्पी युद्ध की परंपरा निभाई गई। इस अनोखी रामलीला को देखने के लिए कौशाम्बी के अलावा आसपास के जिलों से भी हजारों लोग पहुंचे। यहां रावण का वध दशमी को नहीं, बल्कि एकादशी को किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर… 3. कौशांबी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू: 1150 प्रतिमाओं का 350 जगहों पर विसर्जन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; डीजे पर झूमे भक्त कौशांबी में शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। यह सिलसिला मंगलवार की दोपहर लगभग 1 बजे से शुरू हुआ जो कि देर रात तक चलेगा। जिले में करीब 1150 स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का श्रद्धालु तालाबों और नदियों में विसर्जन कर रहे हैं। विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। विभिन्न विसर्जन स्थलों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4. कौशांबी में डिवाइडर से टकराकर पलटा ऑटो, कई लोग घायल: मौके पर मची अफरा-तफरी, ग्राम प्रधान ने डायल 112 से घायलों को अस्पताल पहुंचाया कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा-सहावपुर स्थित शिव मंदिर के पास मंगलवार की रात लगभग 8 बजे एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और घायलों की मदद में लग गए। हादसे में घायल लोगों की पहचान जमुना प्रसाद पुत्र राजकुमार निवासी पूरा मुफ्ती, चंद्रभान प्रजापति निवासी सराय अकिल, राजकुमार पुत्र पृथ्वी लाल निवासी सिकंदरपुर आइमा, संध्या आर्या पत्नी राजकुमार और वैश्णवी आर्या पुत्री राजकुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल उपचार की जरूरत थी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद के लिए प्रयास शुरू किए। पढ़ें पूरी खबर… 5. कौशांबी में रावण दहन, तीर लगते ही जला पुतला: रामदल की शोभायात्रा का भ्रमण, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा कौशांबी में जिला मुख्यालय मंझनपुर में मंगलवार रात करीब आठ बजे विजयदशमी पर रावण दहन की लीला का मंचन किया गया। श्री दुर्गा मंदिर के बगल स्थित रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और रावण के बीच करीब एक घंटे तक युद्ध हुआ। अंत में जैसे ही श्रीराम का तीर रावण की नाभि में लगा, उसका पुतला धू-धूकर जल उठा। इसके साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User