आज अखबार नहीं, पढ़िए चंदौली की बड़ी खबरें:धानापुर में राजन महाराज की कथा शुरू, दशहरे पर रावण का पुतला फूंका

Oct 21, 2026 - 11:14
0
आज अखबार नहीं, पढ़िए चंदौली की बड़ी खबरें:धानापुर में राजन महाराज की कथा शुरू, दशहरे पर रावण का पुतला फूंका
आज नो न्यूज पेपर डे है। यानी अखबार नहीं आएगा। लेकिन, आपको चंदौली की हर जरूरी खबर दैनिक भास्कर एप पर मिलेगी… राजन जी महराज की राम कथा का शुभारंभ चंदौली के धानापुर के दशमी तालाब परिसर में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज की रामकथा का शुभारंभ मंगलवार की शाम को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कथा के पहले दिन उन्होंने रामकथा के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान की कथा को सुनने और उसे जीवन में आत्मसात करने से मनुष्य के भीतर व्याप्त अनेक विकार धीरे-धीरे समाप्त होते हैं। जब व्यक्ति जीवन जीने की कला सीख जाता है तो उसके मन से मृत्यु का भय भी समाप्त होने लगता है। पूरी खबर पढ़े.… दशहरा पर हुआ रावण के पुतले का दहन चंदौली जिले के मानस नगर तथा धानापुर के आयोजित रावण के पुतला दहन का कार्यक्रम देर शाम को संपन्न हुआ। दोनों जगहों पर भगवान राम के स्वरूप में कलाकारों के द्वारा धनुश से बाण छोड़कर रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने जोर जोर से भगवान श्रीराम के नाम का जयकारा लगाया। लोगों ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष के अवसर पर हर साल दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता हैं। धानापुर में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और ब्लाक प्रमुख अजय सिंह की मौजूदगी में रावण के पुतला का दहन किया। पूरी खबर पढ़े… अभ्युदय विद्यालय के बारजे का निर्माण हुआ चालू चंदौली जिले के सदर ब्लाक क्षेत्र के पड़या गांव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का बारजा गिरने के मामले में नया मोड़ सामने आ गया हैं। निर्माण कार्य करा रही फर्म के कर्मचारी अमित सिंह ने दावा किया है कि बारजा मानक से अधिक बड़ा बन गया था। जिसे कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ के अधिकारियों के आदेश पर तोड़ा गया था। लेकिन कुछ लोगों ने तोड़े गए बारजा का वीडियो बनाकर अफवाह फैला दिया कि निर्माणाधीन बिडिंग का बारजा गिर गया हैं। उन्होने दावा किया कि कार्यदायी संस्था के द्वारा बाजरा तोड़ने के लिए दिया पत्र इसका सबसे बड़ा साक्ष्य हैं। पूरी खबर पढ़े.. विजया दशमी पर दुर्गा पूजा पड़ालों में उमड़ी भीड़ चंदौली जिला मुख्यालय पर विजयदशमी पर मंगलवार शाम पूजा पंडालों में भक्ति का खास नजारा दिखा। मां महिषासुर मर्दिनी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम से देर रात तक भक्तों का पंडालों में पहुंचना जारी रहा। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कतार में लगकर मां के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। श्री राम जानकी शिवमठ मंदिर, श्री महावीर मंदिर, दुर्गा पूजा समिति, माता संतोषी मंदिर, यंग बॉयज क्लब, शिव क्लब और मां सती सेवा समिति के पंडालों में विशेष भीड़ रही। पूरी खबर पढ़े विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग ने किया शस्त्र पूजन चंदौली जिले में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने मंगलवार को विजया दशमी पर अमड़ा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया। इसका मकसद सनातन संस्कृति का संरक्षण, आत्मरक्षा जागरूकता और समाज में शौर्य, सेवा, सुरक्षा व संस्कार की भावना मजबूत करना था। बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक संदीप मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने बताया कि भारतीय परंपरा में शस्त्र सिर्फ शक्ति नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और आत्मरक्षा का भी प्रतीक हैं। इस मौके पर दोनों संगठनों के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जिनमें जिला संयोजक प्रिंस सनातनी भी शामिल थे। सभी ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के आदर्शों पर चलकर समाज में एकता और राष्ट्रहित में काम करने का संकल्प लिया। पूरी खबर पढ़े...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User