जालौन में बिजली के खंभे से टकराई कार:चालक को आई झपकी से हुआ हादसा, गाड़ी में सवार तीनों सुरक्षित
जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक टाटा पंच कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा ट्रांसफार्मर समेत नीचे गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हथना बुजुर्ग गांव के विकास कुमार (42) पुत्र राजेंद्र प्रसाद गाड़ी को चला रहे थे और उनके साथ अतुल तिवारी व पप्पू कुशवाहा गाड़ी में सवार थे। यह तीनों लोग मदारीपुर से न्यामतपुर की ओर जा रहे थे। सिरसा कलार थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास चालक विकास कुमार को झपकी आ गई। इससे कार बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बिजली का खंभा और ट्रांसफार्मर गिरा देखकर लोग हैरान रह गए। अच्छी बात यह रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार सवार भी सुरक्षित बच गया। लेकिन इस हादसे के चलते क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)