आज अखबार नहीं, पढ़िए जालौन की बड़ी खबरें:रावण-मेघनाद के पुतलों का दौड़ाते हुए वध, युवक को दरोगा ने थप्पड़ मारा
आज जालौन में नो पेपर डे है। यानी अखबार नहीं आएगा। ऐसे में एक दिन पहले आपके शहर में क्या कुछ हुआ है सभी बड़ी 5 खबरों की अपडेट न्यूज आप पढ़ सकते है। 1: जलेबी खरीदने को लेकर विवाद में युवक को दरोगा ने थप्पड़ मारा जालौन के उरई शहर में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे जलेबी खरीदने को लेकर दुकान के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। पूरी खबर पढ़ें 2:-जालौन में रावण-मेघनाद के पुतलों का दौड़ते हुए वध जालौन में विजयादशमी पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया गया। लेकिन बुंदेलखंड के जालौन जिले के कोंच नगर में दशहरा मनाने की परंपरा सबसे अलग है। यहां केवल रावण दहन नहीं होता, बल्कि ऐतिहासिक धनु तालाब मैदान में राम-रावण और लक्ष्मण-मेघनाद के बीच सजीव युद्ध का मंचन किया जाता है। पूरी खबर पढ़ें 3: शव ले जा रही एंबुलेंस ऑटो-मोपेड से टकराई, 8 लोग घायल जालौन के आटा थाना क्षेत्र में चमारी टोल प्लाजा के पास उकासा मोड़ पर मंगलवार शाम करीब 5:10 बजे एक प्राइवेट एंबुलेंस अनियंत्रित होकर ऑटो और मोपेड से टकरा गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने अपना एस्कॉर्ट रुकवाकर घायलों की मदद की। पूरी खबर पढ़ें 4: -टेंपो और कार की भिड़ंत में 6 लोग घायल: टीहर रोड पर नहर के पास हादसा, रामायण के भंडारे से लौट रहे थे जालौन में रामपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 8 बजे टीहर रोड पर नहर के पास टेंपो और ऑल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार करीब छह लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें 5:-23 अक्टूबर को मतदान के लिए कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी:जालौन में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होगी वोटिंग उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इस दिन पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)