दसई पोखरा में 35 फीट के रावण का दहन:देर रात से मूर्ति विसर्जन शुरू, डीएम ने घाटों का जायजा लिया
मऊ के दसई पोखरा मैदान में मंगलवार शाम 6:20 बजे 35 फीट ऊंचे रावण का दहन हुआ, जिसके बाद लोगों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मंगलवार देर रात से शुरू होकर बुधवार तक चलेगा। शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए प्रशासन सतर्क है। मंगलवार रात 9 बजे डीएम आनंद वर्धन और एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने तमसा नदी तट पर विसर्जन स्थल का जायजा लेकर सुरक्षा-यातायात परखी।
विसर्जन के चलते बुधवार सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक फीडर नंबर-06 की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे ख्वाजा जहांपुर, चंद्रभानपुर, निजामुद्दीनपुरा, भुजाउटी और ऑफिसर्स कॉलोनी प्रभावित होंगे। बालनिकेतन में सोमवार-मंगलवार रात 2 बजे डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दुर्गा पूजा समिति ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंची।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)