आज अखबार नहीं,पढ़िए गोंडा की कल की 5 बड़ी खबरें:दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 4 लोग डूबे, रावण दहन के बाद लोगों ने लूटी अस्थियां

Oct 21, 2026 - 08:04
0
आज अखबार नहीं,पढ़िए गोंडा की कल की 5 बड़ी खबरें:दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 4 लोग डूबे, रावण दहन के बाद लोगों ने लूटी अस्थियां
आज गोंडा में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं.... दुर्गा प्रतिमा-विसर्जन के दौरान 4 लोगों की डूबने से मौत गोंडा में मंगलवार देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। तरबगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर घाट पर तीन युवक नदी में डूब गए, जबकि धानेपुर थाना क्षेत्र के भैसहवा घाट पर तीन युवकों को बचाने के लिए नदी में उतरे 50 वर्षीय तुलाराम शुक्ला की भी डूबने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर... हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर, 6 लोग घायल गोंडा में वजीरगंज थाना क्षेत्र में गोंडा-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार रात करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा राजा सगरा चौराहे के पास हुआ। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 30 फीट का रावण-मेघनाद का पुतला जला, अस्थियां लूटने की मची होड़ गोंडा में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ऐतिहासिक खैरा रामलीला मैदान में शाम करीब 6 बजे भगवान श्रीराम ने बाण चलाकर रावण का वध किया। इसके साथ ही 30 फीट ऊंचा रावण और 18 फीट ऊंचा मेघनाद का पुतला धू-धू कर जल उठा। पढ़ें पूरी खबर... गोंडा में सपा जिला अध्यक्ष पर वसूली के आरोप:अखिलेश यादव से मुलाकात के नाम पर मांगे 25 हजार रुपए, जिला सचिव ने घेरा गोंडा जिले में खोरहंसा के रहने वाले सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन पर उनके ही पार्टी के वर्तमान जिला सचिव हाफिज मोहम्मद यूसुफ ने वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हाफिज यूसुफ ने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उनकी ओर से वसूली की जा रही है और टिकट के दावेदारों का शोषण किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User