हापुड़ में गंग नहर में डूबा युवक, नहीं मिला सुराग:NDRF से मांगी गई मदद, मछली पकड़ने गया था
हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में रावली पुल के पास मंगलवार दोपहर ऊपरी गंग नहर में मछली पकड़ने गया 25 साल का युवक संजीत डूब गया। उसके साथी रोशन कुमार ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक संजीत का कोई सुराग नहीं मिल पाया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:15 बजे 112 कंट्रोल रूम को घटना की खबर मिली। संजीत और रोशन दोपहर 12 बजे रावली नहर पर मछली पकड़ने गए थे। दोनों बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। संजीत यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ खिचरा गांव की सोनी कॉलोनी में रहता था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। संजीत की तलाश के लिए अब एनडीआरएफ से मदद मांगी जा रही है। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि NDRF की भी मदद मांगी जा रही है। जल्द उसे खोज लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)