आज अखबार नहीं, पढ़िए ललितपुर की 3 बड़ी खबरें:मां ने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान, 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन
आज ललितपुर में नो अखबार डे है, पढ़िए ललितपुर की कल की बड़ी खबरें
मां ने दो-बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान ललितपुर में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान देने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मृतका के पति बालकिशन कुशवाहा ने गांव के ही आदित्य उर्फ आनंद पर अपनी पत्नी पूजा कुशवाहा (28) को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर
ललितपुर में 50 फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन
ललितपुर जिले में मंगलवार रात 8 बजे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। गोविंद नगर स्थित रामलीला मैदान में 50 फीट ऊंचे रावण, 35 फीट के कुंभकर्ण और 35 फीट के मेघनाद के पुतले जलाए गए। इस दौरान 5 हजार से अधिक लोग रावण दहन देखने पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
ललितपुर में छात्र से मारपीट,दो दिन बाद 4 पर FIR
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित टैलेंट कोचिंग सेंटर में छात्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो दिन बाद चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को हुई घटना के संबंध में सोमवार, 19 अक्टूबर को शाम 7:39 बजे मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)