गोकुल में 150 से ज्यादा देवी प्रतिमाओं का विसर्जन:मथुरा में यमुना घाटों पर बैरिकेडिंग रही, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था देखी

Oct 21, 2026 - 08:36
0
गोकुल में 150 से ज्यादा देवी प्रतिमाओं का विसर्जन:मथुरा में यमुना घाटों पर बैरिकेडिंग रही, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था देखी
मथुरा में मंगलवार को कहीं विजयादशमी तो कहीं रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रामनवमी पर स्थापित देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालु शहर के अलग-अलग इलाकों से यमुना के घाटों और गोकुल पहुंचे। गोकुल में 150 से अधिक देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मंगलवार देर रात तक घाटों पर विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालु पूजा-अर्चना के बाद देवी प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थलों पर पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। घाटों पर बैरिकेडिंग कराई गई और रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसएसपी ने गोकुल पहुंचकर देखी सुरक्षा व्यवस्था विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए एसएसपी श्लोक कुमार थाना महावन क्षेत्र के अंतर्गत गोकुल पहुंचे। उन्होंने विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को विसर्जन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारु तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ महावन संजीव कुमार राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की और पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। देर रात तक जारी रहा प्रतिमा विसर्जन रामनवमी पर स्थापित देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए यमुना के विभिन्न घाटों और गोकुल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए थे। पुलिस बल की तैनाती और अधिकारियों की निगरानी के बीच श्रद्धालुओं ने देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया। देर रात तक विसर्जन का क्रम जारी रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User