आज अखबार नहीं, प्रतापगढ़ की कल की 3 बड़ी खबरें:राजा भैया ने 500 हथियारों का जखीरा दिखाया, युवक को ट्रैक्टर ने कुचला
आज प्रतापगढ़ में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं.... 1. राजा भैया ने 500 हथियारों का जखीरा दिखाया, VIDEO:केसरिया साफा बांधकर पूजा की, कहा- हाथी के दिखाने वाले दांत अलग होते हैं प्रतापगढ़ के कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने दशहरे पर हथियारों का जखीरा दिखाया। उन्होंने अपनी कोठी पर मंगलवार दोपहर 1 बजे शस्त्र पूजन किया। इस दौरान राजा भैया धोती-कुर्ता और केसरिया साफा पहने 500 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियारों की पूजा करते दिखे। पढ़ें पूरी खबर… 2. विसर्जन से लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला:डॉक्टर ने मृत घोषित किया, प्रतापगढ़ के ढाढर गांव में हादसा प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे 32 साल के युवक दीपक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार देर शाम ढाढर गांव में आरा मशीन के पास हुआ। दीपक आमापुर बाजार का रहने वाला था। विसर्जन के बाद दीपक अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहा था। ढाढर गांव के पास वह अचानक ट्रॉली से नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… 3. बेलखरनाथ धाम में 44 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:सीओ पट्टी समेत दिलीपपुर और कंधई पुलिस मुस्तैद, रात दस बजे तक विसर्जन प्रतापगढ़ के बेलखरनाथ धाम शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के बाद दशहरा के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ।बेलखरनाथ धाम स्थित सई नदी के कृत्रिम तालाब में शाम पांच बजे तक 44 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पट्टी, बेलखरनाथ धाम और मंगरौरा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थापित प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ विसर्जन स्थल पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)