नवरात्र के आखिरी दिन मां दुर्गा पंडालों में उमड़ी भीड़:पूजन-अर्चन के बाद लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की, पुलिस रही मुस्तैद

Oct 21, 2026 - 09:08
0
नवरात्र के आखिरी दिन मां दुर्गा पंडालों में उमड़ी भीड़:पूजन-अर्चन के बाद लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की, पुलिस रही मुस्तैद
बलिया में शारदीय नवरात्र के आखिरी दिन मंगलवार रात शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने देर रात तक मां दुर्गा का पूजन-अर्चन किया और दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। दशहरा के मौके पर जिले के कई स्थानों पर मेले भी लगे, जहां लोगों ने परिवार के साथ पहुंचकर खरीदारी की और मनोरंजन का आनंद लिया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा पूजा पंडालों में शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। देर रात तक पंडालों में लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। रसड़ा और रेवती में चार दिवसीय मेले का आयोजन दशहरा के अवसर पर रसड़ा नगर पालिका परिषद और रेवती नगर पंचायत में चार दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूजा-पाठ के बाद लोगों ने मेले में घूमकर खरीदारी की और परिवार के साथ समय बिताया। दुकानों पर देर रात तक रौनक बनी रही। जलेबी-छोले की दुकानों पर भीड़ मेले में खाने-पीने की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। खासकर जलेबी और छोले की दुकानों पर लोग जुटे रहे। बच्चे खिलौने खरीदने की जिद करते नजर आए, वहीं युवाओं में चरखी और झूलों को लेकर खासा उत्साह रहा। लोगों ने रात करीब दो बजे तक मेले में खरीदारी और घूमने-फिरने का आनंद लिया। आज होगा अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन मेले और दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिले में कुछ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को ही कर दिया गया, जबकि अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर तैयारियां की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User