आज अखबार नहीं श्रावस्ती की कल की 5 बड़ी खबरें:पति ने पत्नी को हंसिए से मारा, दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकली

Oct 21, 2026 - 09:24
0
आज अखबार नहीं श्रावस्ती की कल की 5 बड़ी खबरें:पति ने पत्नी को हंसिए से मारा, दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकली
आज श्रावस्ती में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले मंगलवार को आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं.... 1- जिले भर में जय माता की गूंज:* दो दर्जन प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ श्रावस्ती में नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के बाद सोमवार को नवमी पर हवन-पूजन के साथ शारदीय नवरात्रि का समापन हो गया। इस अवसर पर जिलेभर के दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरी खबर पढ़ें 2- पति ने पत्नी की हंसिए मारकर हत्या की, बेटी बोली- पापा ने मम्मी को मार डाला नेपाल से पहुंचे मृतका के भाई विक्रांत ने बताया कि उन्हें रात करीब 3 बजे बहन की हत्या की जानकारी मिली। बांसगढ़ी पहुंचने पर उन्हें पता चला कि नीलम को घसीटकर चौराहे तक ले जाया गया था। पूरी खबर पढ़ें 3- जेब से 50 हजार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार श्रावस्ती में पुलिस ने जेब से 50 हजार रुपये चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34 हजार रुपये नकद, पर्स, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक के खिलाफ पांच जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़ें 4- श्रावस्ती में हर्षोल्लास के साथ मना दशहरा श्रावस्ती में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को इकौना के दशहरा मैदान में भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध के मंचन के बाद रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। वहीं, भिनगा, जमुनहा, नासिरगंज समेत अन्य क्षेत्रों में भी पारंपरिक रीति-रिवाजों और आतिशबाजी के बीच रावण दहन हुआ। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User