बिजनौर में नलकूपों से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:तार समेत चोरी के 22 सामान हुए बरामद, 5 मुकदमे थे दर्ज
बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को नलकूपों से चोरी करने वाले तारिक उर्फ फैज को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिरधनी गांव का रहने वाला है। उसके पास से कृषि उपकरण, नलकूप के स्टार्टर, जनरेटर के पुर्जे और तांबे के तार समेत कई सामान बरामद हुए हैं। सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि फैज पर 5 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह नलकूपों और दुकानों से बिजली का सामान चुराता था। उसने कई वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी की निशानदेही पर तीन स्टार्टर, जनरेटर का आर्मेचर व हैंडल, चार तांबे के तार, करीब 60 मीटर केबल, स्टार्टर के पुर्जे, दो कछुआ हल और कल्टीवेटर के कटे टुकड़े समेत कुल 22 सामान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)