आज अखबार नहीं, सुल्तानपुर की कल की 5 बड़ी खबरें:युवक को पेट में मारी गोली, टीकाकरण के बाद दर्जनों मवेशियों की मौत

Oct 21, 2026 - 06:57
0
आज अखबार नहीं, सुल्तानपुर की कल की 5 बड़ी खबरें:युवक को पेट में मारी गोली, टीकाकरण के बाद दर्जनों मवेशियों की मौत
आज सुल्तानपुर में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं.... पार्टनरशिप विवाद में चली गोली युवक के पेट में लगी धनपतगंज थाना अंतर्गत माधोपुर आचार में अर्जुन वर्मा तथा दूसरे पक्ष ग्राम प्रधान मढ़ा राममिलन वर्मा एवं उनके भाई दिनेश वर्मा के बीच पूर्व में बेकरी के कारखाने की पार्टनरशिप को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दिनेश वर्मा एवं राममिलन वर्मा द्वारा अर्जुन वर्मा के साथी अभिनव यादव के साथ बंदूक की बट से मारपीट की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके से पर प्रभुनाथ निषाद को गोली लग गई, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहां से उसे लखनऊ भेजा गया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों (दिनेश वर्मा एवं राममिलन वर्मा) को हिरासत में ले लिया है तथा घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी असलहे को भी अपने कब्जे में ले लिया है। https://dainik.bhaskar.com/F6LOAr5zo7b?ref=MTk2NzMyNjYxNTIwMzE4MDU0NA== टीकाकरण के बाद 10 बकरियों और 1 बकरे की संदिग्ध मौत सुल्तानपुर के अयोध्या-प्रयागराज हाइवे के किनारे स्थित गोसाईगंज थाना अंतर्गत भोंए गांव में 11 मवेशियों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को यहां डॉक्टर की टीम द्वारा टीके लगाए जाने के कुछ ही घंटों बाद 10 बकरियों और 1 बकरे की मौत हुई है। घटना से पशुपालकों में दहशत का माहौल है। https://dainik.bhaskar.com/OcPM9xwZn7b?ref=MTk2NzMyNjYxNTIwMzE4MDU0NA== दुर्गापूजा महोत्सव के मद्देनजर नगर में ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान जारी सुल्तानपुर में शुरू हुए हुए दुर्गापूजा महोत्सव के मद्देनजर नगर क्षेत्र ट्रैफिक को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह व्यवस्था 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। शहर में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और जाम से बचाने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। https://dainik.bhaskar.com/OgGjACwwn7b?ref=MTg4ODQxOTcyMzMzODkyODEyOA==

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User