आज अखबार नहीं, उन्नाव की कल की 4 बड़ी खबरें:रावण दहन रोकने की चेतावनी, चोरी से दूर रहने की सलाह

Oct 21, 2026 - 08:36
0
आज अखबार नहीं, उन्नाव की कल की 4 बड़ी खबरें:रावण दहन रोकने की चेतावनी, चोरी से दूर रहने की सलाह
आज उन्नाव में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं.... 1. SP सिटी बोले काउंसलिंग से लेकर कानूनी मदद तक की व्यवस्था, सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा उन्नाव में महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ उन्हें सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ने के लिए पुलिस मिशन शक्ति अभियान के तहत काम कर रही है। अब मिशन शक्ति केंद्रों पर केवल शिकायत सुनने या एफआईआर दर्ज कराने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जरूरतमंद महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, कानूनी सहायता उपलब्ध कराने, काउंसलिंग कराने और दूसरे विभागों से समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने पर भी जोर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 2. रावण दहन रोकने की चेतावनी, पुतला गिराने पर भी जताया आक्रोश उन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी में मंगलवार दोपहर 1 बजे रामलीला से जुड़े लोगों और एक पुजारी के साथ अभद्रता व मारपीट का मामला सामने आया। पुजारी रामेश्वर स्वामी महाराज ने दो युवकों पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन, सदर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे मौजूद उन्नाव शहर में विजयदशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुए। 'नर सेवा–नारायण सेवा’ संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी के कैंप कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदर विधायक पंकज गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी समेत कई कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर… 4. चोरी-लूट से दूर रहने की हिदायत, महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान पर भी चेतावनी उन्नाव के पुरवा में विजयदशमी और मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस ने मंगलवार को 24 अपराधियों को थाने बुलाकर चेतावनी दी। चोरी, लूट और नकबजनी जैसे अपराधों में शामिल रहे हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने और कानून का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने साफ किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने या महिलाओं से अभद्रता करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User