डीजे की आवाज को लेकर विवाद, मारपीट तक पहुंचा:सिद्धार्थनगर में कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इटवा के कुनगाई गांव में डीजे की तेज आवाज पर दो पक्षों में विवाद हुआ, जो दो दिन में मारपीट तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। रंगीलाल यादव ने बताया कि 18 अक्टूबर रात करीब 10 बजे दिलीप चौरसिया तेज आवाज में डीजे बजाते हुए निकले। बेटों सुजल और विशाल ने तेज आवाज से परेशानी बताई, जिस पर कहासुनी हुई। गांव वालों ने शांत कराया। रंगीलाल ने शिकायत की, 19 अक्टूबर रात उनके बेटे सुजल और विशाल दुर्गा पूजा से लौट रहे थे। रास्ते में दिलीप चौरसिया, ओमकार, संगीता, दौलत चौरसिया, सुभाष गुप्ता, द्वारिका प्रसाद, रमेश ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट में चोटें आईं और जान से मारने की धमकी मिली। रंगीलाल की तहरीर पर 20 अक्टूबर को दिलीप चौरसिया समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी छह लोगों पर मामला दर्ज हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)