आज कानपुर के 18 इलाकों में रहेगा बिजली का शटडाउन:3 से 5 घंटे आपूर्ति रहेगी बाधित, RMU चार्जिंग और रेक्टिफिकेशन का होगा काम

Sep 25, 2026 - 06:33
0
आज कानपुर के 18 इलाकों में रहेगा बिजली का शटडाउन:3 से 5 घंटे आपूर्ति रहेगी बाधित, RMU चार्जिंग और रेक्टिफिकेशन का होगा काम
कानपुर में शुक्रवार को केस्को की ओर से 18 इलाकों में शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान आइसोलेटर बदलने, आरएमयू चार्जिंग और रेक्टिफिकेशन समेत अन्य तकनीकी कार्य कराए जाएंगे। काम के लिए केस्को के 35 से ज्यादा कर्मचारी फील्ड पर तैनात रहेंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में इतने समय रहेगी बिजली बंद लाल बंगला, रामादेवी जमुना देवी विद्यालय, लाल बंगला, मिस शिव कतरा, मनोज इंटरनेशनल होटल, रंड कॉलेज, रघुनाथ अपार्टमेंट और लाल बंगला मार्केट क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जरौली, फेस-1, फेस-2 और H, I, J, K ब्लॉक समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। किदवई नगर, सोटे वाले बाबा और किदवई नगर स्टेडियम क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। चकेरी मोड़ क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। नई बस्ती, यादव मार्केट, पानी की टंकी कॉलोनी और विद्युत कॉलोनी में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। HAL और शंकर नगर इलाके में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। रावतपुर, पांडु नगर, नमक फैक्ट्री, नवीन नगर, रावतपुर गांव, पांडु नगर, शारदा नगर और गुरुदेव पैलेस क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। काम पूरा होते ही बहाल होगी सप्लाई केस्को की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि शटडाउन के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें। विभाग के मुताबिक, संबंधित क्षेत्रों में काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User