आज से मेडिकल-कॉलेज से सुभारती तक मिलेगी सीधी सिटी बस:हर 20 मिनट में मिलेगी बस, ₹40 किराया रहेगा किराया

Sep 30, 2026 - 06:17
0
आज से मेडिकल-कॉलेज से सुभारती तक मिलेगी सीधी सिटी बस:हर 20 मिनट में मिलेगी बस, ₹40 किराया रहेगा किराया
शहर के लोगों को आज से सिटी बस की नई सुविधा मिलने जा रही है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ने मेडिकल कॉलेज से दिल्ली-दून हाईवे स्थित सुभारती विश्वविद्यालय तक नया रूट तैयार किया है। इस रूट पर पहली बस सुबह 7 बजे चलेगी। इसके बाद हर 20 मिनट में बस उपलब्ध होगी। अभी तक मोदीपुरम से मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन के बीच चलने वाली सिटी बस ही सुभारती विश्वविद्यालय के सामने से होकर जाती थी। मेडिकल कॉलेज से सुभारती तक सीधी बस की लंबे समय से मांग की जा रही थी। नए रूट के शुरू होने से मेडिकल कॉलेज और सुभारती के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को सीधी बस मिल सकेगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के लोहियानगर डिपो प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि रूट गढ़ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज से शुरू होकर सुभारती विश्वविद्यालय तक जाएगा। इसके साथ ही सुभारती के आगे रोहटा रोड होते हुए कैंट और बेगमपुल तक रहने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। मेडिकल से सुभारती तक किराया 40 रुपये नए रूट पर सुभारती से बेगमपुल तक 20 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। वहीं बेगमपुल से मेडिकल कॉलेज तक 20 रुपये किराया लगेगा। यानी मेडिकल कॉलेज से सुभारती विश्वविद्यालय तक कुल किराया 40 रुपये होगा। अभी शहर में सिटी बसों के पांच रूट संचालित हो रहे हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज से सिटी स्टेशन, मेडिकल कॉलेज से बेगमपुल, मेडिकल कॉलेज से सिवाया टोल, मेडिकल कॉलेज से काशी गांव और मोदीपुरम से भूड़बराल-मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन तक के रूट शामिल हैं। बुधवार से छठे रूट पर भी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User