आजमगढ़ में बैंक के पास मिला युवक का शव:परिजन बोले- मारपीट कर मेरे बेटे को मार डाला, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

Oct 20, 2026 - 14:10
0
आजमगढ़ में बैंक के पास मिला युवक का शव:परिजन बोले- मारपीट कर मेरे बेटे को मार डाला, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
आजमगढ़ में काशी गोमती ग्रामीण बैंक के पास युवक का शव मिला। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने दो लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेटी की शादी के कार्यक्रम में मारपीट का आरोप अहिरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी कासिम पुत्र अलीबक्स ने थाने में तहरीर देकर बेटे परवेज की मौत के मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के मुताबिक, बीती रात करीब 8 बजे घर में बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बरसी पुत्र अन्नू और असगर पुत्र जियाउल कथित तौर पर घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों ने जानमाल की धमकी भी दी। मस्जिद में शराब पीने के आरोप को लेकर विवाद शिकायत के अनुसार, मस्जिद में शराब पीने और पेशाब करने के आरोप को लेकर दोनों ने परवेज के साथ लाठी-डंडों और लात-मुक्कों से मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय दोनों ने परवेज को जान से मारने की धमकी दी। कासिम के मुताबिक, बाद में पुलिस के फोन से उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे परवेज का शव माहुल स्थित ग्रामीण बैंक के पास पड़ा है। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस बूढ़नपुर के क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से बातचीत में यह बात सामने आई है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User