आजमगढ़ में बोले सपा सांसद धर्मेंद्र यादव:जनता को गुमराह करने के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट को भी गुमराह कर रहा है चुनाव आयोग
आजमगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में जुटे समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हाथों में बैनर लिए ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव ज्ञानेश कुमार ने पहले देश की जनता विपक्षी दलों और अब सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया है। जिसे लेकर समाजवादी पार्टी कल नई दिल्ली में और आज आजमगढ़ में भी संघर्ष कर रही है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त किया जाना चाहिए। जिन्होंने देश में वातावरण खराब कर दिया है लोगों में विश्वास खत्म कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त फॉर्म ने 6 में बदलाव किया जो बिना संसद की मंजूरी के नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एक साथ है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते थे कि हम विधानसभा की 3 सीटों पर उलझ जाएं लेकिन अब मुख्यमंत्री जी अपने विदाई की तैयारी करें। सुबह से चल रहा प्रदर्शन
आजमगढ़ में चुनाव आयोग की स्थिति को लेकर सुबह से ही प्रदर्शन चल रहा था दोपहर बाद सपा सांसद धर्मेंद्र यादव भी इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। सांसद धर्मेंद्र यादव का कहना है कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं ऐसे में उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता सपा जिला कार्यालय से लगभग 1 किलोमीटर तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के इस प्रदर्शन में सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, प्रवक्ता विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में सपा के विधायक और पदाधिकारी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)