आजमगढ़ में रविवार को निकली धूप:लगातार गिर रहा है जिले का तापमान, शनिवार को छाए थे बादल

Oct 11, 2026 - 09:57
0
आजमगढ़ में रविवार को निकली धूप:लगातार गिर रहा है जिले का तापमान, शनिवार को छाए थे बादल
आजमगढ़ में रविवार को सुबह से ही आसमान में तेज धूप निकली हुई है। शनिवार को जिले का तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को जहां सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं दोपहर तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है जबकि न्यूनतम 23 डिग्री पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। जिले में अब तक 677.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 837.1 मिमी है। पिछले 24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। शनिवार को तेज हवा और बारिश के कारण जिले के अलग-अलग इलाकों में दो दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए थे। प्रशासन ने पेड़ों को हटवाकर सड़क पर यातायात सुचारू कराया। घाघरा का जलस्तर बढ़ा, निगरानी बढ़ाई बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। इसके चलते नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User