आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस विकास मरमट का ट्रांसफर:बेंगलुरु के पब में पुलिस से बदसलूकी के आरोप; डेवलपमेंट अथॉरिटी में प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे
आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी विकास मरमट का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन पर 9 अक्टूबर को बेंगलुरु के एक नाइटक्लब में जांच के दौरान पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। मरमट को नई पोस्टिंग मिलने तक सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। 2019 बैच के आईएएस अधिकारी मरमट पहले कुप्पम एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (KADA) में प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे। यह अथॉरिटी सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के विधानसभा क्षेत्र कुप्पम में विकास कार्यों की निगरानी करती है। खबर लगातार अपडेट हो रही है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)