आंतरिक विकास परिषद ने किया शस्त्र पूजन:मां भवानी से लिया राष्ट्र रक्षा का आशीर्वाद, वन एवं पर्यावरण मंत्री भी रहे मौजूद
विजयदशमी के पावन पर्व पर आंतरिक विकास परिषद की ओर से प्रेमनगर के जाटवपुरा स्थित वाल्मीकि मेला ग्राउंड में भव्य शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया और मां भवानी की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। वन मंत्री समेत कई प्रमुख हस्तियां रहीं उपस्थित
समारोह में मुख्य रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना शामिल हुए। उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना, मनोज थपलियाल, प्रदीप सक्सेना, आकाश पुष्कर, डॉ. विकास वर्मा, मनोज कपूर, नाना साहेब और मनीष बंसल उपस्थित रहे। भाजपा नेत्री और कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता बबीता रेक्रिवाल, पंकज सक्सेना, आनंद, बंटी सिंह, डॉ. अतुल शर्मा और आलोक प्रकाश सहित परिषद के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समाज और राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता पर दिया जोर
आंतरिक विकास परिषद के राष्ट्रीय सचिव एवं हिंदू जागरण मंच (ब्रज प्रांत) के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार रेक्रिवाल ने बताया कि विजयदशमी असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में राष्ट्रभक्ति, सुरक्षा और सांस्कृतिक चेतना का संचार होता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)